डिस्कवरी की उड़ान शुक्रवार तक टली

समाचार एंजेसी 'डीपीए' को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि अंतरिक्ष यान गुरुवार को उड़ान भरने वाला था, अब इसे अंतरिक्ष में शुक्रवार को भेजा जाएगा।

नासा के अनुसार अंतरिक्ष यान गत सोमवार को उड़ान भरने वाला था, लेकिन तकनीकी परेशानियों की वजह से इसकी उड़ान को कई बार स्थगित करना पड़ा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए रविवार तक ही इसकी उड़ान हो सकेगी या यह फिर अभियान को समाप्त करना पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी अंतरिक्ष यानों के बेड़े में डिस्कवरी सबसे पुराना यान है। इसका निर्माण वर्ष 1979 में शुरू किया गया और इसे अंतरिक्ष में पहली बार वर्ष 1984 में भेजा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+