एयर इंडिया के विमान में 9 घंटे तक इंतजार करते रहे यात्री
यात्रियों ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट और कर्मी उन्हें विमान के अंदर छोड़कर चले गए। उन्होंने उड़ान की योजना में परिवर्तन की सूचना यात्रियों को नहीं दी।
विमान दिल्ली में बुधवार की शाम पांच बजे उतरा और रात 2.15 बजे मुम्बई लिए फिर उड़ान भरा।
गुरुवार तड़के मुम्बई पहुंचते ही गुस्साए यात्री एयर लाइन के खिलाफ नारे लगाने लगे।
एयर इंडिया के एक अधिकारी के अनुसार फ्रैंकफर्ट से मुम्बई जाने वाले विमान के पायलट और कर्मी आठ घंटे की ड्यूटी पूरी कर चुके थे। अंतर्राष्ट्रीय नियमों के तहत इसके बाद वे विमान का परिचालन नहीं कर सकते थे।
अधिकाकरी ने कहा, "हमने यात्रियों को दिल्ली से मुम्बई लाने के लिए दूसरे दल और पायलटों की व्यवस्था की। इस बीच हमने यात्रियों को नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराए।"
उल्लेखनीय है कि एयर लाइन विमान को जमीन पर उतारने वाले कर्मियों की भारी कमी तथा एकीकृत टी3 के घरेलू टर्मिनल पर सुविधाओं के अभाव का सामना कर रही है। इस टर्मिलन का पूरी तरीके से परिचालन 14 नवम्बर से शुरू होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications