सपा से निमंत्रण पर बहरे व्यक्ति की तरह करूंगा बर्ताव : अमर सिंह
मलयालम फिल्म 'बाम्बे मित्तई' के प्रीमियर में शामिल होने यहां पहुंचे सिंह पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया के साथ एक छोटी भूमिका निभाई है।
यह पूछे जाने पर कि यदि सपा आजम खान की तरह उन्हें भी पार्टी में वापस आने का न्योता देती है तो वह क्या करेंगे? इस पर सिंह ने कहा कि 'उन्हें बुलावे की कोई उम्मीद नहीं है।'
उन्होंने कहा, "फिर भी यदि मुझे वापसी का निमंत्रण मिलता है तो मैं बहरे और गूंगे व्यक्ति की तरह पेश आऊंगा।"
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मतभेद के कारण अमर सिंह ने गत जनवरी में पार्टी के महासचिव पद सहित अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया था।
राजनीतिक भविष्य के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "राजनीति कोई टेस्ट ट्यूब नहीं है। राजनीति में कुछ भी हो सकता है, इसमें कुछ भी असंभव नहीं है।"
अपनी पहली मलयालम फिल्म के बारे में सिंह ने कहा कि वह केरल से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं।
उन्होंने बताया कि जब उनके दोनों गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया था, उस समय केरल का रहने वाले उनका वाहन चालक अपना एक गुर्दा उन्हें देने के लिए तैयार हुआ।
सिंह ने कहा कि वह अभी उत्तर प्रदेश के बंटवारे के लिए इलाहाबाद और गोरखपुर के बीच 450 किलोमीटर की प्रस्तावित पैदल यात्रा पर ध्यान दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications