एयरबस ए 380 विमानों की उड़ानों पर रोक (लीड-2)
विमान के इंजन में खराबी आने की वजह से गुरुवार को उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आस्ट्रेलिया के क्वांटस एयरवेज ने कहा है कि सिडनी जाने वाले क्यूएफ 32 विमान के इंजन में खराबी आने की वजह से उसे सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में कुल 433 यात्री और चालक दल के 26 सदस्य सवार थे।
एयरवेज की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि विमान को अंतर्राष्ट्रीय समायानुसार 11.45 बजे सफलतापूर्वक उतारा गया था।
एयरवेज की प्रवक्ता ओलिवा ब्रिथ ने कहा कि यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
कम्पनी की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है, "यह पता लगने तक कि वास्तव में ए 380 विमान को क्यों उतारा गया था, तब तक के लिए ए 380 श्रेणी के विमानों की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। "
एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन ज्वॉयस ने कहा ए 380 श्रेणी के विमानों की उड़ान पर तब तक के लिए रोक लगा दी गई है जब तक कम्पनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाती।
प्रवक्ता व्रिथ ने कहा कि ए 380 विमान सिंगापुर से 9.56 बजे रवाना हुआ था लेकिन इंजन में खराबी आने की वजह से उसे उतारना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी


Click it and Unblock the Notifications