कारोबार के पहले दिन कोल इंडिया में 40 फीसदी का उछाल
बीएसई में कोल इंडिया के शेयरों में 287.75 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ। जो आवंटित कीमत से 17.44 फीसदी अधिक था। दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कम्पनी ने प्राथमिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से 15,200 करोड़ रुपये की राशि इकट्ठा की है। कम्पनी में सरकार की 90 फीसदी हिस्सेदारी है।
कारोबार के पहले दिन कम्पनी की बाजार पूंजी बढ़कर 2,16,240 करोड़ रुपये हो गई है।
कोल इंडिया के आईपीओ के लिए 15 गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इसने बाजार में इतनी अधिक पूंजी आकर्षित की कि बीएसई के सेंसेक्स में 2.09 फीसदी का उछाल आया और यह 20893.57 अंक पर जा पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications