दिसम्बर तक बीएसएनएल की 3जी सेवा का प्रसार 760 शहरों में
संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को यह बयान बीएसएनएल की नई स्कीम प्यारी जोड़ी के लांच के मौके पर दिया।
बीएसएनएल ने अपने मोबाइल कारोबार में जान फूंकने और साथ ही घटते लैंड लाइन कारोबार को भी मजबूत करने के लिहाज से प्यारी जोड़ी योजना लांच की।
इस योजना के तहत लैंड लाइन के ग्राहक मुफ्त में एक सिम कार्ड ले सकते हैं, जिससे वे अपने लैंड लाइन पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा वे बिना कोई अतिरिक्त मासिक शुल्क दिए दो लोकल बीएसएनएल लैंड लाइन नम्बर और एक एसटीडी बीएसएनएल नम्बर पर 20 पैसे प्रति मिनट की दर से बात कर सकते हैं।
सिम कार्ड चालू करने पर ग्राहक को 15 रुपये का टॉक टाइम, देशभर में 1,000 एसएमएस करने की सुविधा और 1,000 एमबी डाटा की सुविधा मुफ्त मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications