आंगन में गड़ा मिला नवजात शिशु का आधा धड़
पुलिस के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में रहने वाले सीताराम सोनी के मकान के आंगन में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु का अंग नजर आया। पुलिस ने मिट्टी हटाई तो पाया कि नवजात बच्ची की कमर के नीचे का हिस्सा जमीन में दबा हुआ था।
सीताराम के परिजनों के अलावा मुखर्जी नगर के लोगों को आशंका है कि नवजात बच्ची का आधा धड़ तांत्रिक क्रिया के चलते जमीन में गाड़ा गया है।
जांच अधिकारी जब्बार खान ने आईएएनएस से कहा कि बच्ची का जन्म एक दिन पहले हुआ लग रहा है। अगर कोई तांत्रिक क्रिया के चलते ऐसा किया होता तो बच्ची के धड़ को गहराई में गाड़ता। उन्हें आशंका है कि यह किसी की शरारत है और वह सोनी परिवार को परेशान करना चाहता है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications