पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त नाव मिली, मृतकों की संख्या 82 हुई (लीड-1)
दक्षिणी 24 परगना जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी (राहत कार्य) निलांजन शांडिल्य ने बताया, "नाव घटना स्थल के समीप ही पाई गई है।"
उन्होंने कहा, "नदी से नाव को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।"
इस बीच, मरने वालों की संख्या बढ़ना जारी है। दक्षिण 24 परगना के पुलिस अधीक्षक एल. एन. मीणा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "गुरुवार को एक और व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या 82 तक पहुंच गई।" 71 लोग अभी भी लापता है।
मीणा ने कहा, "नौसेना, तटरक्षक बल ओर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के गोताखोर शवों को तलाशने में जुटे हुए हैं।"
उल्लेखनीय है पूर्वी मिदनापुर जिले के हिजली शरीफ से दक्षिण 24 परगना स्थित काकद्वीप जा रही एक नाव शनिवार को डूब गई थी। नाव पर कुल 246 लोग सवार थे।
यह घटना घोरामोरा द्वीप के नजदीक शनिवार सुबह हुई थी, जहां मूरीगंगा बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications