प्रत्यक्ष कर संग्रह 18 फीसदी बढ़कर 2,04,351 करोड़ रुपये हुआ
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले साल के पहले सात महीनों में प्रत्यक्ष आयकर मद में 1,73,447 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था।
संपत्ति कर संग्रह में 18.50 फीसदी बढ़ोतरी हुई और यह 378 करोड़ रुपये हो गया है।
सेक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स मद में हालांकि 6.80 फीसदी की गिरावट आई है और यह 3,602 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में प्रत्यक्ष कर मद में 4,30,000 करोड़ रुपये संग्रह करने का लक्ष्य रखा था, जो पिछले प्रत्यक्ष कर संग्रह से 13.67 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications