दुनिया की सबसे ऊंची हनुमान मूर्ति का लोकार्पण (लीड-1)

शिमला, 4 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को 108 फुट ऊंची हनुमान मूर्ति का लोकार्पण सम्पन्न हो गया। एच.सी. नंदा न्यास की ओर से इस मूर्ति की स्थापना की गई है। न्यास का दावा है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।

शिमला के जाखू मंदिर में दुनिया की सबसे ऊंची हनुमान मूर्ति का लोकार्पण किया गया। साढ़े आठ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थापित यह मूर्ति अपने आप में एक इतिहास है।

इससे पहले ब्राजील के रियो डी जनेरियो की 98 फुट ऊंची ईसा मसीह की प्रतिमा को दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति माना जाता था। यह मूर्ति 2296 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन, उनकी बहन श्वेता बच्चन नंदा, राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री नरेंद्र बरगटा, न्यास के अध्यक्ष निखिल नंदा उपस्थित थे।

इस अवसर पर धूमल ने कहा कि जाखू मंदिर में इतनी ऊंची प्रतिमा की स्थापना से इस मंदिर का गौरव बढ़ गया है। अब यह स्थान पर्यटकों को और भी लुभाएगा। धूमल ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मूर्ति की स्थापना इसी प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है।

धूमल ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन संबंधी विभिन्न परियोजनाओं के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 464 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी मिल गई है।

यह पूछे जाने पर कि पर्यटन के विकास के पीछे पर्यावरण को हो रहे नुकसान के लिए राज्य सरकार क्या कर रही है, धूमल ने आईएएनएस से कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के लिए देश में सबसे ज्यादा काम कर रही है। स्थानीय स्तर पर विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, यहां तक कि स्कूलों में कक्षाओं की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ होती है।

धूमल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम सेतु जैसे स्थल को धरोहर न मानकर 100 साल पुराने स्थलों को धरोहरों का दर्जा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर अभिषेक ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जो भी सहयोग हमसे चाहेगी, हम उसके लिए तैयार रहेंगे।

न्यास के अध्यक्ष नंदा ने कहा कि उन्हें इस मूर्ति की स्थापना की प्रेरणा हनुमानजी के प्रति गहरी आस्था के कारण मिली। दो साल पहले 26 अक्टूबर, 2008 को हमने यह संकल्प लिया था और आज यह पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि न्यास समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान के लिए काम करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+