भारत को बाजार खोलने के लिए कहेंगे ओबामा : माकपा
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि ओबामा ऐसे समय में भारत आ रहे हैं जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था संकट से घिरी है और बेरोजगारी दर 9.6 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।
उन्होंने कहा, "इस यात्रा के दौरान अमेरिका भारत से खुदरा बाजार और कृषि क्षेत्र के बाजार खोलने के लिए भरपूर प्रयास करेगा।"
करात ने कहा, "एक ओर ओबामा भारत की आउटसोर्सिग कम्पनियों को अमेरिका में कारोबार करने के लिए हतोत्साहित कर रहे हैं और दूसरी ओर अमेरिकी कम्पनियों के भारत में कारोबार बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं।"
करात ने कहा कि माकपा और वाम दल हालांकि ओबामा और उनके पूर्ववर्ती जार्ज डब्ल्यू बुश के बीच अंतर देखते हैं लेकिन "ओबामा प्रशासन वैश्विक प्रभुत्व स्थापित करने की अमेरिकी सोच में निरंतरता का प्रतिनिधित्व करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications