शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 428 अंकों की उछाल (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 139.9 अंकों की बढ़त के साथ 20,605.63 पर खुला। बुधवार को यह 20,465.74 पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स ने 20,917.03 के ऊपरी और 20,605.63 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में एसबीआई (4.98 फीसदी), टाटा मोटर्स (4.03 फीसदी), आरआईएल (3.71 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.66 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (3.26 फीसदी) और ओएनजीसी (3.05 फीसदी) के शेयरों में तीन फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।
सेंसेक्स में गिरने वाले शेयरों में सिर्फ दो शेयर हीरो होंडा (1.32 फीसदी) और भारती एयरटेल (0.55 फीसदी) थे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 49.10 अंक बढ़कर 6,209.60 पर खुला। बुधवार को यह 6160.50 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 6,290.15 अंक के ऊपरी और 6,199.35 अंक के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 70.96 अंक बढ़कर 8,603 पर जबकि स्मॉलकैप 71.61 अंक बढ़कर 10,880.30 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 12 सेक्टरों में तेजी जबकि सिर्फ एक सेक्टर में गिरावट का रुख देखा गया। तेल एंड गैस सूचकांक में सबसे अधिक (2.77 फीसदी), धातु में (2.27 फीसदी), बैंकिंग (2.12 फीसदी), ऑटो (1.67 फीसदी) और पीएसयू में (1.66 फीसदी) की तेजी दर्ज की गई, जबकि सीडी (0.10 फीसदी) में गिरावट देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1545 शेयरों में तेजी और 1393 शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 139 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications