ओबामा के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव
चार अगस्त 1961 : केन्याई अर्थशास्त्री सर बराक ओबामा और कंसास में मानवशास्त्री एन डन्हम के घर बराक ओबाम का जन्म हुआ।
1991: ओबामा ने हॉवर्ड लॉ स्कूल में स्नातक की शिक्षा ली।
1992 : शिकागो में मिशेल रॉबिन्सन से शादी की।
1993 : यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो लॉ स्कूल में व्याख्याता के रूप में कार्य किया।
1996 : इलिनॉय से पहली बार सीनेट के लिए चुने गए।
नवम्बर 2004 : ओबामा इलिनॉय से अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीते।
फरवरी 2007 : अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा।
अगस्त 2008 : ओबामा 'डेमोक्रेटिक पार्टी' की तरफ से 2008 में राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नामित।
नवम्बर 2008 : ओबामा ने इतिहास रचा। वह राष्ट्रपति का चुनाव जीतने वाले प्रथम अफ्रीकी मूल के अमेरिकी हैं।
जनवरी 2009 : ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभार ग्रहण किया। भारी खर्च का हवाला देकर गुआंटोनामो खाड़ी बंदीगृह केंद्र को बंद करने का फैसला लिया। अल कायदा आज भी अपने हमलों को जायज ठहराने के लिए गुआंटोनामो की छवि का सहारा लेता है।
फरवरी 2009 : इराक और अफगानिस्तान से सेना हटाने का फैसला लिया। ओबामा ने अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने के लिए 787 अरब डॉलर के आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा की।
जुलाई 2009 : ओबामा ने अमेरिका में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में आमूलचूल बदलाव सम्बंधी योजना पेश की और मार्च 2010 में इससे जुड़े एक विधेयक पर हस्ताक्षर किया।
2009 : ओबामा को 'अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति और लोगों के बीच आपसी सहयोग मजबूत बनाने के लिए असाधारण प्रयास करने' पर नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications