बसपा नेता की गोली मारकर हत्या
घटना मेहनगर थाना क्षेत्र के लोहानपुर गांव की है, जहां बसपा नेता सुभाष रवि (40 वर्ष) को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त बसपा नेता अपने समर्थकों से मिलने पास के गांव जा रहे थे।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी. एस. श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि हत्या किन लोगों ने की यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में यह राजनीतिक रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना की गहन जांच की जा रही है
उधर घटना से आक्रोशित बसपा नेता के समर्थकों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
श्रीवास्तव ने कहा कि गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications