त्रासदीपूर्ण थे 84 के दंगे : कनाडाई पार्टी
एनडीपी के नेता जैक लेटन ने बुधवार को अपने बयान में कहा, "कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी सिख समुदाय के साथ है और वह उनमें जिंदा बचे लोगों के लिए न्याय एवं संगठित भीड़ और सरकारी अधिकारियों द्वारा इस समुदाय को निशाना बनाए जाने पर सफाई देने की मांग करती है।"
उन्होंने कहा, "1984 के पीड़ित अब और इंतजार नहीं कर सकते। भारत सरकार को उनकी दुर्दशा और हताशा पहचाननी चाहिए और विधवाओं और पीड़त परिवारों का पुनर्वास और सहायता करनी चाहिए।"
"पुलिस की उपेक्षा की जांच होनी चाहिए और अपराधियों को सामने लाया जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "यह कोई मांग नहीं है, यह एक लोकतांत्रिक सरकार पर उसके लोगों द्वारा लगाए गए आरोप हैं।"
31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़के दंगों में 3,000 से ज्यादा सिख मारे गए थे।
कनाडा का सिख समुदाय पारम्परिक रूप से कनाडा के मुख्य विपक्षी दल लिबरल पार्टी का समर्थक रहा है लेकिन एनडीपी अब उन्हें लुभाने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications