ओबामा यात्रा से पूर्व विदर्भ के किसानों का प्रदर्शन
विदर्भ जन आंदोलन समिति (वीजेएएस) के प्रमुख किशोर तिवारी ने नागपुर में गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका में कपास किसानों को भारी मात्रा में सब्सिडी देने की अमेरिकी नीतियों के कारण भारत के 216,000 से ज्यादा किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने कहा विदर्भ के प्रभावित गांवों में किसानों की विधवाएं मोमबत्तियां जाएंगी और ओबामा की यात्रा के दौरान विधवाओं के एक समूह को प्रदर्शन के लिए मुम्बई भेजने का प्रयास किया जाएगा।
तिवारी ने कहा कि उस समय जब सारा देश दीपावली शुक्रवार को दीपावली मानाने के लिए तैयार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पिछले दो दिनों में विदर्भ में छह किसानों ने आत्महत्या कर ली है। वर्ष 2010 में अब तक कुल 645 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications