बापू की समाधि पर आम इंसान होंगे ओबामा
राजघाट समाधि समिति के सचिव रजनीश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बापू की समाधि पर किसी को छोटा या बड़ा मानकर व्यवहार नहीं किया जाता क्योंकि ऐसा करना राष्ट्रपिता के सिद्धांतों के विरुद्ध है।
कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "हम समझते हैं कि ओबामा महात्मा गांधी के बारे बहुत कुछ जानने को बेताब हैं और इसलिए भी वह राजघाट का दौरा करेंगे। अतिथियों की स्वागत करना हमारी परम्परा है और उनके साथ भी ऐसा करेंगे।"
उन्होंने कहा, "जब कभी भी प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति स्तर के लोग यहां आते हैं तो एक तरह का प्रोटोकॉल होता है। इस प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।"
गौरतलब है कि वर्ष 2006 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने भी अपने भारत प्रवास के दौरान राजगाट का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications