घाटी में शांतिपूर्ण दीपावली की उम्मीद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में गुरुवार को कहा, "कश्मीर घाटी में गुरुवार को कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया।"
शहर में बंद और कर्फ्यू न होने की वजह से दुकानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, डाकघरों, शैक्षणिक संस्थाओं तथा सरकारी कार्यालयों में सामान्य कामकाज हुआ और बसों की आवाजाही सामान्य तरीके से जारी रही।
हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने दीपावली को ध्यान में रखते हुए अगले दो दिनों तक बंद वापस ले लिया है।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले चार महीनों से जारी हिंसा में कुल 110 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications