दीवाली पर शेयर बाजारों में 'मुहूर्त' कारोबार
इस दिन हिंदू चंद्र कैलेण्डर के अनुसार व्यापारियों का नया सम्वत 2067 शुरू हो रहा है।
इस दौरान देश के तीनों प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज, नेशनल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और नेशनल कमोडिटी एंड डेरीवेटिव एक्सचेंज पर डेरीवेटिव और वायदा कारोबार चलेगा।
शेयर बाजारों में पिछले करीब सौ साल से मुहूर्त कारोबार की परम्परा रही है। इस विशेष कारोबारी सत्र में बाजार प्राय: मुनाफे में बंद होता है, क्योंकि अधिकतर लोग इस दिन बेचने की अपेक्षा खरीदने को शुभ मानते हैं।
पिछले मुहूर्त कारोबारी सत्र से अब तक बीएसई के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 18.77 फीसदी या 3,234.63 अंक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications