इंदौर में व्यापारी के बेटे की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मार्बल व्यापारी लाहोटी से महेश ने धनतेरस के मौके पर पांच हजार रुपये मांगे। जब उन्होंने पैसा देने में आना कानी की तो, वह उनके नौ वर्षीय बेटे माधव को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।
विजयनगर थाने की पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह माधव का शव महेश के देवनगर स्थित घर में पलंग के नीचे से बरामद किया गया। माधव की हत्या धारदार हथियार से और गलाघोंट कर की गई है। पुलिस ने नौकर को हिरासत में ले लिया हेै।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications