आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस पर तेलंगाना क्षेत्र में तनाव (लीड-1)

पुलिस ने हैदराबाद एवं अन्य जिलों में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। वे तेलंगाना क्षेत्र में समारोहों के आयोजन में बाधा डाल रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पृथक तेलंगाना राज्य की मांग कर रहे तेलंगाना समर्थक इस दिन को 'काला दिवस' के रूप पर मना रहे हैं।

उस्मानिया विश्वविद्यालय एवं तेलंगाना क्षेत्र के अन्य हिस्सों में प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकारी आयोजनों को बाधित करने पर तनाव उत्पन्न हो गया।

शहर के मध्य स्थित गुण पार्क की ओर जुलूस ले जाने की कोशिश करने पर पुलिस ने उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों को गिरफ्तार किया। छात्रों को परिसर से बाहर निकलते ही रोक दिया गया।

इस बीच स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के. रोसैया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने राज्य के मुख्यमंत्री के. रोसैया के काफिले को उस समय रोकने का प्रयास किया जब वह एनटीआर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस ने उस्मानिया विश्वविद्यालय की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के सदस्यों को गिरफ्तार किया। समिति के सदस्य यह मांग कर रहे थे कि पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को देखते हुए राज्य का स्थापना दिवस न मनाया जाए।

स्थापना दिवस के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने मुख्य समारोह स्थल के निकट इंदिरा पार्क से कई छात्रों को गिरफ्तार किया, जो काले गुब्बारे छोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ताओं ने राज्य की सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री जे. गीता रेड्डी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने टीआरएस विधायक हरीश राव को अन्य समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

टीआरएस के अलावा तेलंगाना प्रजा फ्रंट, ऑल पार्टी तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के तेलंगाना नेताओं तथा राज्य की मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने स्थापना दिवस पर आयोजित समारोहों का बहिष्कार किया है।

उधर, तेदेपा के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर ट्रस्ट भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तेलुगू नेता पोट्टी श्रीरामुलू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+