इलाहाबाद में सड़क हादसे में 4 की मौत
हादसा जिले के उतराऊं थाना क्षेत्र में वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर सुबह उस समय हुआ जब एक कार (वैगनार) को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
उतराऊं थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक से नीचे घुस गई और चारों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिश्रा ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि कार सवार लोग कौन थे और कहां जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications