उड़ीसा में सड़क हादसा, 3 मरे
हादसा भुवनेश्वर से 142 किलोमीटर दूर भद्रक जिला मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पांच पर हुआ। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
वाहन में सवार लोग उड़ीसा से पश्चिम बंगाल में अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीक के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications