इराक में विस्फोट, 6 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस के एक गश्ती दल को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में तीन नागरिकों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।
उधर, दक्षिणी शहर मोसूल में सड़क किनारे किए गए एक बम विस्फोट में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस चौकी पर फेंके गए हथगोले से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मोसूल में ही हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में पुलिस अधिकारी खालिद आवदा की मोत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications