टोरंटो से नई दिल्ली की सीधी उड़ान सेवा शुरू
भारत की आधिकारिक विमानन कम्पनी ने अमेरिका के तीन शहरों नीयार्क, न्यूयार्क और शिकागो के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रारम्भ की थी और टोरंटो भी सोमवार को इस कतार में जुड़ गया।
एयर इंडिया का विमान पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 11.50 बजे रवाना होकर 14 घंटे का सफर तय करने के बाद अगले दिन 11.45 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।
इससे पूर्व में टोरंटो-अमृतसर से चार उड़ानें और टोरंटो-दिल्ली की तीन उड़ानें संचालित होती थीं। 14 घंटे की इस सेवा के दौरान लंदन में दो घंटे के लिए रुकते थे।
टोरंटो में एयर इंडिया के एक प्रतिनिधि ने बताया, "एयर इंडिया बोईंग 777-300 ईआर विमानों को भी शामिल कर रहा है जिससे नई दिल्ली को एक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बनाने में मदद मिलेगी। कनाडा से सीधी उड़ान वाली सेवाएं नई नीति के तहत शुरू की जाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications