आपसी समझ से रास्ता निकालने पर चीनी नेता का जोर
भारत ने कहा कि सुरक्षा की 'चिंता और संवेदनशीलताओं' को दोनों देशों द्वारा देखा जाना चाहिए। भारत ने कहा कि बीजिंग को दवा और सूचना तकनीकी के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के लिए अच्छे अवसर प्रदान करने चाहिए।
सूत्रों ने बताया कि अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारत आए झोऊ ने प्रधानमंत्री मनमोहन से कहा कि चीन भारत के साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग करने की इच्छा रखता है और वह भारत से लंबे समय से चल रहे मतभेदों को दूर करना चाहता है।
चीनी नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। वह कांग्रेस नेतृत्व से भी मिलने वाले हैं।
तीन दिन पहले पूर्वी एशियाई देशों के सम्मेलन में भाग लेने वियतनाम की राजधीनी हनोई पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चीन के प्रधानमंत्री वेन जिआबाओ से मुलाकात के दौरान कहा था कि दोनों देशों को एक दूसरे की चिंताओं पर ध्यान देने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications