नौका हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हुई (लीड-3)
दक्षिण 24 परगना जिले के पुलिस अधीक्षक एल.एन. मीनी ने आईएएनएस को बताया, ' मृतकों की संख्या 66 तक पहुंच गई है।"
हादसे के दौरान नाव पर लगभग 200 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर मुस्लिम तीर्थयात्रियों की संख्या थी। नौका पूर्वी मिदनापुर जिले के हाजी शरीफ से 24 परगना जिले के कॉकद्वीप जा रही थी। शनिवार सुबह यह नाव मूरीगंगा नदी में डूब गई थी।
सुंदरबन के विकास मंत्री कांति गांगुली ने आईएएनएस को बताया, " शवों के पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप के अस्पताल में भेजा गया है। अब तक 89 लोगों को बचाया जा चुका है। हमें लगता है कि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने भी अलग-अलग जगहों पर बचाया है। "
दक्षिण कोलकाता से 150 किलोमीटर की दूरी पर मूरीगंगा नदी में नाव को डूबे 48 घंटे से अधिक हो गए हैं। नदी से निकाले जा रहे शव बुरी तरह खराब हो चुके हैं। नौसना, तटरक्षक और कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के गोताखोर नदी की तेज धारा और कम दृश्यता के बावजूद लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने रविवार को कॉकद्वीप में इस मामले पर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की तथा बचाव कार्य और तलाशी अभियानों की समीक्षा की।
उधर, रेल मंत्री ममता बनर्जी ने भी क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications