मायावती ने की महामाया योजना की शुरूआत
इस योजना का लाभ उन कमजोर और गरीब तबके के लोगों को मिलेगा जो अभी तक किसी सरकारी पेंशन योजना से वंचित रहे हैं। लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर मायावती ने सोमवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक योजना नाम की इस योजना का शुभारंभ किया।
योजना की शुरुआत करते हुए मायावती ने कहा कि इस योजना के तहत शुरूआत में 31 लाख लोगों को शामिल किया गया है। योजना के दूसरे चरण में 2011 में और लोग शामिल किए जाएंगे।
2.56 करोड़ लोगों की सर्वे करने के बाद महामाया गरीब आर्थिक योजना के लिए 31 लाख लोगों को चिन्हित किया गया। इस योजना के नियमों के मुताबिक 300 रुपये प्रतिमाह हर परिवार को दिया जाएगा जो कि परिवार की महिला मुखिया के खाते में जमा होगा। अगर जिस परिवार में महिला नहीं होगी..तो उस स्थिति में पुरूष मुखिया को इस योजना का लाभ मिलेगा।
मायावती ने कहा कि इस योजना का लाभ दलित व पिछड़ों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गो के उन सभी गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जो अभी तक किसी सराकारी पेंशन योजना व सस्ते दर की खाद्यान्य योजना से वंचित रहे हैं।
मायावती ने कहा कि हर लाभार्थी का बचत खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाने के लिए जिलाधकारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि खाते में छह महीने की धनराशि एक साथ एडवांस में डाली जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications