इलाहाबाद विवि के छात्रों का हंगामा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई छात्र संघ को बहाल करने की मांग को लेकर कर्नलगंज स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और बाद में उनसे मिलने के लिए जबरन उनके दफ्तर में घुसने का प्रयास किया।
इलाहाबाद के पुलिस उपाधीक्षक शंकर दत्त शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि हमने उग्र छात्रों को जब रोकने का प्रयास किया तो वे नहीं मानें और पुलिस से झड़पें की और आस-पास वाहनों पर पथराव किया। मजबूरन छात्रों को मौके से तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
शुक्ला ने कहा कि हालात काबू में करने के लिए हमें पांच छात्रों को हिरासत में लेना पड़ा। मालूम हो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ का आखिरी चुनाव नवंबर 2005 में हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications