समय के अभाव में स्वर्ण मंदिर और ताजमहल नहीं जाएंगे ओबामा

वाशिंगटन, 2 नवम्बर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा समयाभाव के कारण अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर और आगरा के ताजमहल का दीदार नहीं करेंगे।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स से सोमवार को पत्रकारों ने जब यह पूछा कि ओबामा आखिर क्यों स्वर्ण मंदिर और ताजमहल देखने नहीं जा रहे हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "कोई भी यदि भारत जाता है तो वह इन दोनों जगहों पर अधिक से अधिक समय बिताना चाहेगा।"

उन्होंने कहा, "हम एक महत्वपूर्ण देश का दौरा करने जा रहे हैं। यह विश्व का बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इस दौरान कई अहम आर्थिक बैठकें भी होंगी।"

गिब्स ने कहा, "हम तीन दिनों तक भारत में रहेंगे। वहां इससे ज्यादा वक्त बिताया जा सकता है और कोई भी वहां अधिक से अधिक वक्त बिताना चाहेगा। यह दौरा कार्यक्रमों के हिसाब से समयबद्ध है और इसका मुख्य केंद्र नई दिल्ली और मुम्बई होंगे।"

ओबामा दीपावली के अगले दिन भारत पहुंचेंगे। डेढ़ दिन मुम्बई में बिताने के बाद वह सात नवम्बर को नई दिल्ली जाएंगे जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य विशिष्ट लोगों से होगी।

आठ नवम्बर को उनका बहुत ही व्यस्त कार्यक्रम रहेगा और उसके बाद वह नौ नवम्बर को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+