देवास नगर निगम में हंगामा, 60 के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को सफाई कर्मचारी अपने साथियों को नोटिस जारी किए जाने से गुस्सा थे और उन्होंने नगर निगम आयुक्त के कार्यालय में पहुंच कर हंगामा किया, तोड़फोड़ की और निगमायुक्त के साथ बदसलूकी की।
नगर निगम की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 10 ज्ञात और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications