दिल्ली में डेंगू के 40 नए मामले
दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, "राजधानी में सोमवार को डेंगू के 40 नए मामले सामने आए।"
उन्होंने बताया कि इस साल दिल्ली में डेंगू की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। रोहिणी, सिविल लाइंस मच्छरजनित बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां डेंगू के तकरीबन 1,200 मामले सामने आए हैं।
दिल्ली नगर निगम के अनुसार वर्ष 2009 में डेंगू के 1,153 मामले सामने आए थे। वहीं वर्ष 2008 में 1,312 मामले देखने को मिले थे और दो लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications