हिंदू महासभा : धर्म के सौदागर हैं भाजपा-विहिप-आरएसएस

अयोध्या। हमेशा भाईचारे का राग अलापने वाली हिंदू महसभा ने अपनी ही बिरादरी पर निशाना साधा है। हिंदू महासभा ने विहिप, आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये तीनों लोग अपने मतलब के लिए धर्म के नाम पर धन उगाही कर रही है।

कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह लगभग साफ हो गया है कि हिन्दू महासभा का वीएचपी, आरएसएस और बीजेपी से मोह भंग हो चुका है। बैठक में हिन्दू महासभा के सदस्यों का गुस्सा साफ दिखा। अयोध्या पर बीजेपी और आरएसएस के रवैये से आहत महासभा ने संघ को बीजेपी का एजेंट और कायरों का संगठन करार दिया।

अयोध्या के जानकी निवास पर रविवार को हुई इस बैठक में आरएसएस, बीजेपी और वीएचपी पर मंदिर निर्माण के नाम पर धन उगाने के आरोप भी लगाए गए। यही नहीं यह भी दावा किया गया कि अब तक इन संगठनों द्वारा उगाही किए गए धन को इनसे वापस वसूल किया जाएगा। हिन्दू महासभा की बैठक में अयोध्या विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाशिम अंसारी और अन्य पक्षकार महंत ज्ञानदास की पहल का भी स्वागत किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+