बिहार चुनाव : चौथे चरण का मतदान जारी, नीतीश ने किया मतदान
पटना। बिहार के चुनावी घमासान के तहत मतदान जारी है, लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है, वोटिग ने धीरे-धीरे गति पकड़ ली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में अपना मत डाला। इस मौके पर उन्होंने सत्ता में वापसी की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री ने पटना जिला के बख्तियारपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या 195 पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मतदान से ज्यादा शक्तिशाली हथियार कोई नहीं हो सकता है। इस कारण इसका प्रयोग सभी को करना चाहिए।
उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्हें भरोसा है कि अगली बार भी वह सरकार बनाएंगे तो उन्होंने कहा कि यह जनता को तय करना है। अगर उसे पिछले पांच वर्षो के काम का भरोसा हुआ होगा तो हमें फिर सरकार बनाने को कहेगी। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ मतदान किया। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 42 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications