सोने के बढ़ते भाव से व्यापारी परेशान!
सोने के दीवानों के लिए ये खबर शायद थोड़ी निराशा जनक हो सकती हैं, क्योंकि धनतेरस के दिन सोने के भाव में एकाएक बढ़ने वाले हैं। कयास लगाया जा रहा है कि धनतेरस के दिन यानी 3 तारीख को सोना पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत महंगा होने जा रहा है। व्यापार गणितज्ञों की माने तो धनतेरस पर सोने की कीमत 20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर रहने की संभावना है।
पिछले साल धनतेरस पर सोना 16,200 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 2008 में यह 12,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था, इस समय, सोने की कीमत 19,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है जो गत 15 अक्तूबर के 20,120 रुपये के रिकार्ड स्तर के निकट है। चांदनी चौक जूलर्स एसोसिएशन के सचिव बिशेन सेठ ने कहा, 'उंची कीमतों के चलते खरीदार अधिक मात्रा में गहने खरीदने से परहेज कर रहे है, लेकिन छोटे गुणकों में सोने के सिक्कों की मांग निश्चित तौर पर रहेगी।"













Click it and Unblock the Notifications