बिहार चुनाव : लालू-राबड़ी के खिलाफ FIR, चुनावी नियमों का उड़ाया मजाक
पटना। बिहार में चुनावी घमासान जारी है, लेकिन आश्चर्य तब होता है जब नियमों की पुराण सुनाने वाले खुद नियमों को दर किनार कर दें। जीं हां हम बात कर रहे हैं राजद नेता लालू प्रसाद यादव और उनकी धर्मपत्नी राबड़ी देवी की। जिन्होंने सोमवार को मतदान के दौरान आदर्श चुनाव अचार संहिता के सभी नियमों का बेदर्दी से मजाक उड़ाया।
पुलिस के अनुसार आरोप है कि दीघा विधानसभा क्षेत्र के बेटनरी महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र में जब पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद मतदान करने पहुंचे तो वह पांच वाहनों के साथ थे और उनके सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्र के अंदर चले गए जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इधर, पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनु महाराज ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी हवाई अड्डे थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र के वेटनरी महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह करीब आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने परिवार के साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के बाद वह पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए निकल गए।













Click it and Unblock the Notifications