ना सुधरे हैं और ना ही सुधरेंगे 'लालू' : नीतीश कुमार
उन्होंने कहा कि लालू जी को कानून का मजाक बनाना बड़े ही अच्छे से आता है, न वह अपनी बोली से सुधर सकते हैं और न ही काम से। नीतीश ने कहा कि हर व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए और नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए मतदान केंद्रों पर मतदान अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहते हैं। नीतीश ने जनता से कहा कि अब आप खुद ही फैसला कीजिये कि जो इंसान खुद को नहीं संभाल सकता है , वो देश और राज्य क्या संभालेगा। जिसके लिए कानून सिर्फ एक मजाक है, वो क्या बिहार की आवाम के लिए करेगा।
नीतीश ने कहा कि लालू का जादू और वक्त दोनों खत्म हो चुका है, वो हमेशा लोगों की खींचाई करते रहते है, क्योंकि उनके पास अपने बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद अक्सर यह कहते फिरते हैं कि सत्ता में बने रहने का उनका बीस साल का 'एग्रीमेंट' है। उन्होंने कहा कि लालू जी 15 साल बिहार में सत्ता में रहे और पांच साल केंद्र में रहे, इस तरह उनके हिसाब से भी अब यह एग्रीमेंट समाप्त हो चुका है। अब जमाना बदल गया है, अब उनके साथ कौन नया 'एग्रीमेंट' करेगा। क्योंकि अब उनसे बेहतर काम करने वाले लोग आ गए हैं।
नीतीश ने स्वयं को एक कारीगर बताते हुए कहा कि हम विकसित बिहार की इमारत बनाने में लगे हुए हैं, नींव रखी जा चुकी है और उसके ऊपर का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। हमने डिजाइन बनाया है, हम ही उसको ठीक ढंग से बनाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications