बिहार चुनाव : दानापुर में पोलिंग के दौरान हुए 5 बम धमाके

पटना। बिहार में आज चौथे चरण का मतदान चल रहा है। जहां राज्यों में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है वहीं खबर आ रही है कि पटना के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को पोलिंग के दौरान 5 भम धमाके होने की खबर है, ये धमाके किसने किये है और क्यों क्यों किए गए इसका पता अभी नहीं लग पाया है। फिलहाल धमाकों की वजह से दानापुर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जबकि पुलिस ने इस बीच चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सुबह दानापुर के बैंक कॉलेनी इलाके में कुछ समय के अंतराल में चार बम विस्फोट किए गए। हालांकि इस बम विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद दानापुर इलाके में लोग सड़क पर उतर गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।इस बीच बीबीगंज इलाके में भी एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर बम फेंका गया। इस विस्फोट में एक महिला के घायल होने की सूचना है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दानापुर विधानसभा क्षेत्र से कई मामलों में आरोपी रीतलाल यादव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+