मौर्या होटल के बुखारा में ओबामा चखेंगे 'स्पेशल डिश'
ओबामा 7 से 9 नवंबर तक राजधानी के आईटीसी मौर्या होटल में ठहरेंगे। होटल के सबसे खास रेस्तरां 'बुखारा' में उनके भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। बुखारा को उत्तर भारतीय पकवानों और स्पेशल थीम सजावट के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन रेस्तरां माना जाता है। बुखारा के रिवाज के मुताबिक ओबामा से छुरी-चम्मच छोड़ अपने हाथों से खाना खाने का आग्रह किया जाएगा।
ओबामा के लिए खास व्यंजन बनाने के लिए बुखारा प्रबंधन ओबामा की पसंद का ख्याल रख रहा है। ओबामा प्लैटर में क्या-क्या डाला जाएगा। बुखारा के कर्मचारी इस बारे में सब कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। लेकिन ओबामा प्लैटर में भेड़ का गोश्त, झींगा मछली या मुर्ग कचनार के साथ भुना हुआ ब्रेड डाला जा सकता है।
इसे दुनिया भर के शीर्ष नेताओं की मेजबानी का मौका मिला है। बुखारा के एक अधिकारी ने बताया कि क्लिंटन की यात्रा के बाद बुखारा के ग्राहकों में 'क्लिंटन प्लैटर' की जबरदस्त मांग देखी गई थी। मुंबई के बाद, 7 नवंबर को ओबामा के दिल्ली आने का कार्यक्रम है। होटल के प्रेसीडेंशियल सुइट में वे दो रात रहेंगे। इस दौरान होटल के सभी 440 कमरे उनके और उनके साथ आने वाले अतिथियों के लिए बुक हैं।













Click it and Unblock the Notifications