आशा भोंसले की बहू ने लगाया बेटे पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
म्यूजिक आईकॉन से मशहूर आशा भोंसले ने अपनी आवाज के जादू से सबका दिल जीत लिया है लेकिन लगता है शायद वो अपनी बहू का दिल जीतने में नाकामयाब रही है। तभी तो उनकी बहू ने अपना शादी के 25 साल बाद आशा भोंसले के बेटे हेमंत भोंसले पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और तलाक मांग रहीं है।
पढ़े : आशा भोंसले ने साधा सलमान खान पर निशाना
आशा की बहू साजिदा उर्फ रमा भोंसले ने शादी के करीब 25 साल बाद अपने पति हेमंत भोंसले से तलाक मांगा है। रमा ने अपने पति पर उन्हें प्रताडित करने का आरोप लगाया है। साजिदा ने बांद्रा के फेमिली कोर्ट में अपने 61 वर्षीय पति पर 1985 में शादी के बाद से ही प्रताडित करने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि 2003 में घर से निकाल दिया गया और वह तभी से अलग रह रही हैं और अब तलाक चाहती हैं। हालांकि साजिदा ने अपनी सास आशा भोंसले के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। गौरतलब है कि रिटायर्ट एयर इंडिया की एयरहोस्टस साजिदा ने हेंमत से शादी के लिए हिन्दु धर्म अपना लिया था।













Click it and Unblock the Notifications