आंध्रा के 'बर्थ डे' पर तेलंगाना समर्थकों ने मनाया 'ब्लैक डे'
हैदराबाद।
आज यानी 1 नवंबर को आंध्रप्रदेश अपना स्थापना दिवस मना रहा है। जहां पूरा प्रदेश जश्न में लबरेज दिख रहा है, वहीं कुछ तेलंगाना समर्थकों ने राजधानी हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन कर के इस दिन को ब्लैक डे में तब्दील कर दिया। तेलंगाना की मांग करने वालों ने शहर में चल रहे जश्न को बाधित करने की कोशिश की और नारेबाजी की। जिसके चलते मजबूरन पुलिस को दर्जनो तेलंगाना समर्थकों को गिरफ्तार करना पड़ा, जिसमें पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता शामिल हैं। id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>इससे
पहले स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के. रोसैय्या ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने राज्य के मुख्यमंत्री के. रोसैय्या के काफिले को उस समय रोकने का प्रयास किया जब वह एनटीआर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने उस्मानिया विश्वविद्यालय की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के सदस्यों को गिरफ्तार किया। समिति के सदस्य यह मांग कर रहे थे कि पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को देखते हुए राज्य का स्थापना दिवस न मनाया जाए।











Click it and Unblock the Notifications