बस से कुचलकर 3 मरे 5 घायल
बस चालक ने एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में उसे बस अड्डे में जा भिड़ी।
क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रवीण रंजन सिह के अनुसार, "तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"
पुलिस के अनुसार, "दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली इस बस में सवार लोग दिल्ली में दफ्तर जा रहे थे।"
घटना सुबह नौ बजे की है जब एक मोटरसाइकिल अचानक बस के सामने आ गयी। बस चालक ने उससे बचने के लिए बस को बायीं ओर मोड़ दिया जो बस स्टैंड से जा भिड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications