घरेलू मांग ने दी हुंडई को रफ्तार, निर्यात घटा
पिछले महीने कम्पनी ने कुल 52,225 वाहन (घरेलू खपत 34,725, निर्यात 17,500) बेचे, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 51,735 वाहन (घरेलू खपत 28,301, और निर्यात 23,434) का था।
कम्पनी विपरण और बिक्री निदेशक अरविंद सक्सेना ने कहा कि घरेलू मांग में बढ़ोतरी के कारण कम्पनी को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि कम्पनी की कार आई10 मॉडल की बिक्री में पिछले दो महीने में 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।
इसके साथ ही कम्पनी ने पिछले महीने लांच हुए अपने स्पेर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (एसयूवी) संता फे की 74 इकाई बेची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications