बिहार चुनाव : चौथे चरण का मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (लीड-1)

चौथे चरण की 42 सीटों में पटना के दस, बेगुसराय के सात, खगड़िया के चार, भागलपुर के सात, बांका के पांच, जमुई के चार, मुंगेर के तीन और लखीसराय जिले की दो विधानसभा क्षेत्र हैं। सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशी सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम आठ-आठ प्रत्याशी कटोरिया और अलौली विधानसभा से चुनावी समर में हैं।

इस चरण में कुल 1,00,47,974 मतदाता 58 महिलाओं समेत 568 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 10,400 मुख्य तथा 316 सहायक मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। 42 में से 28 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदाता अपने मत डालेंगे जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अलौली, सूर्यगढ़ा, तारापुर, जमालपुर, कटोरिया, बेलहर, सिकन्दरा, जमुई, झाझा, बछवाड़ा, तेघड़ा, बेगुसराय, बखरी और चकाई विधानसभा क्षेत्रों में तीन बजे तक मत डाले जा सकेंगे।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने सोमवार को बताया कि मतदान के दौरान उन क्षेत्रों में जमीन ही नहीं आसमान पर भी सुरक्षा के तगड़े प्रबंध होंगे। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब पटना में मतदान के दौरान एयर सर्विलांस की व्यवस्था की गई है।

इस चरण के मतदान के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार हेलीकॉप्टर मंगवाए गए हैं। हेलीकॉप्टर सर्विलांस के लिए क्षेत्रों को चार जोन में बांटा गया है एक हेलीकॉप्टर पटना में होगा जबकि अन्य भागलपुर, जमुई और मुंगेर में होंगे। इसके अलावा सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि तीन चरणों में अब तक विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, 9 और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की गई है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+