सरकोजी की जान का खतरा

लंदन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक सरकोजी को पिछले 50 साल में 'सबसे घृणित व्यक्ति' करार दिया गया है।

स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक सरकोजी ने अपने सहयोगियों से कहा, "मुझसे बहुत सारे लोग घृणा कर रहे हैं इसलिए मेरी जान को खतरा पैदा हो गया है। कुछ लोग अपनी सीमाएं लांघकर मुझ पर हमला कर सकते हैं, लेकिन मैं नहीं जानता की फ्रांस के लोग मुझसे इतनी घृणा क्यों करते हैं।"

फ्रांस में पिछले दिनों कर्मचारियों ने राष्ट्रपति सरकोजी की पेंशन नीति को लेकर हड़ताल की थी। पिछले सप्ताह कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक औसतन तीन लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही सरकोजी के समर्थन में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+