आईटी परियोजनाओं के लिए 1000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगा झारखण्ड
प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने 1000 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के सम्बंध में आदेश जारी किया है। उनकी कोशिश राज्य को देश के नए सिलिकॉन वैली के रूप में विकसित करने की है।
उन्होंने कहा कि इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल जैसी कम्पनियों को अपना सॉफ्टवेयर, शोध और विकास इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह तभी संभव होगा जब आवश्यक संसाधनों को पहले विकसित किया जाए।
बहरहाल, कांग्रेस ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' करार दिया है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राधाकृष्ण किशोर ने कहा, "झारखण्ड जैसे गरीब प्रदेश में सिलिकॉन वैली की बात करना गरीबी में रह रही यहां की आबादी का मजाक उड़ाना है।"
उन्होंने कहा, "राज्य को संसाधनों और खाद्य उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications