तकनीकी कारणों से बीएसई में कारोबार हुआ बाधित
इससे पहल शेयर बाजार ने कहा था कि कारोबार दोपहर से एक बजे तक बंद रहेगा। लेकिन बाद में इस समय को बढ़ाकर उसने कहा कि कारोबार 2.30 बजे शुरू किया जाएगा।
कारोबार रोके जाने के वक्त सेंसेक्स पिछले दिन के मुकाबले 336 अंक ऊपर 20,368.8 पर था। इस दौरान देश के दूसरे प्रमुख बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार चलता रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications