काले हिरण के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
मोहम्मदाबाद इलाके में पुलिस और वन विभाग की टीम ने मिलकर चारों तस्करों को रविवार देर शाम को उस समय गिरफ्तार किया जब वे काले हिरण को कार में छुपाकर हरियाणा ले जा रहे थे।
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) डी.एस. राव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने क्वालिस कार का पीछा करके तस्करों को काले हिरण के साथ पकड़ लिया।
यह पूछे जाने पर कि तस्कर काले हिरण को पकड़कर कहां ले जा रहे थे..इस पर राव ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए हमने एक टीम गठित कर दी है। उन्होंने आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक चारों पड़ोस के मैनपुरी जिले के निवासी हैं और हिरण को लेकर हरियाणा जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि चारों पिछले पांच सालों से वन्य जीवों का शिकार और कारोबार में लिप्त थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications