आदर्श सोसाइटी मामले में जांच के लिए समय चाहिए : मुखर्जी
मुखर्जी ने एंटनी के साथ एक बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "मैंने अपने साथी एंटनी से मुलाकात की और फिलहाल इस मामले पर कोई निर्णय ले पाना हम दोनों के लिए सम्भव नहीं है। हमें और अधिक समय चाहिए। हम दस्तावेजों का परीक्षण कर रहे हैं।"
ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को आदर्श को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में फ्लैटों के आवंटन की जांच के लिए मुखर्जी और एंटनी के दो सदस्यीय दल का गठन किया था। इस सोसाइटी के फ्लैट मूल रूप से 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए था। जिन्हें राजनेताओं, नौकरशाहों और सैन्य अधिकारियों को आवंटित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications