पाकिस्तान में पेट्रोल के दामों में वृद्धि
समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण (ओजीआरए) ने इस बारे में अधिसूचना जारी किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अक्टूबर में तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण कीमतों में वृद्धि करनी पड़ी है।
सबसे अधिक ऑक्टेन ब्लेंडिंग कम्पोनेंट (एचओबीसी) में सात रुपये प्रति लीटर की दर से वृद्धि की गई है जो अब 79.56 रुपये से बढ़कर 86.67 रुपये हो गई है।
पेट्रोल अब 66.99 रुपये की जगह 72.96 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। इसमें 5.97 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है जबकि केरोसिन पांच रुपये बढ़कर 70.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications